नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों (नोएडा, जेवर और दादरी) पर मतगणना का कार्य शुरू जारी है। धीरे धीरे चुनावी तस्वीर साफ होने लगी है। अभी तक की मतगणना में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है।

 3.30 PM: नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वह करीब 1 लाख 80 हजार वोटों से विजयी हुए हैं। वहीं जेवर से भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह ने करीब 57 हजार वोटों से जीत हासिल की है। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 1.50 PM:  जेवर विधानसभा में 21वें राउंड के बाद

भारतीय जनता पार्टी- 78759

सपा-रालोद गठबंधन- 42 575

बहुजन समाज पार्टी- 31 536

कांग्रेस- 2678

 1.35 PM: नोएडा विधानसभा- 

भाजपा के पंकज सिंह- 1,02,504

सपा के सुनील चौधरी- 23939

बसपा के कृपाराम शर्मा- 7261

कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक- 6831

 1.30 PM:  जेवर विधानसभा में 18वें राउंड के बाद

भाजपा के ठाकुर धीरेंद्र सिंह- 65030

रालोद के अवतार सिंह भड़ाना- 40039

बसपा के नरेंद्र भाटी डाढा- 26558

कांग्रेस के मनोज चौधरी- 2537

– 1.25 PM: नोएडा विधानसभा सीट

भाजपा के पंकज सिंह- 96806

सपा के सुनील चौधरी- 22355

बसपा के कृपाराम शर्मा – 6336

कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक- 6575

– 1.20 PM: जेवर विधानसभा में 17वें राउंड के बाद

भारतीय जनता पार्टी- 59719

सपा रालोद गठबंधन- 36 759

बहुजन समाज पार्टी- 26222

कांग्रेस- 2482

– 1.10 PM: जेवर विधानसभा में 16वें राउंड के बाद

भाजपा के ठाकुर धीरेंद्र सिंह- 55712

रालोद के अवतार सिंह भड़ाना- 35508

बसपा के नरेंद्र भाटी डाढा- 25056

कांग्रेस के मनोज चौधरी- 2429

-12.50 PM: नोएडा विधानसभा का 12वें राउंड

– पंकज सिंह (बीजेपी): 77091

– कृपाराम शर्मा (बीएसपी): 5444

– सुनील चौधरी(सपा): 17704

– पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस): 5210

-12.35 PM: जेवर विधानसभा में 15 राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी को (51643), सपा-रालोद गठबंधन (35028), बहुजन समाज पार्टी को (22450) और कांग्रेस (2392) मत मिले हैं।

– 11.58 AM: दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा के तेजपाल सिंह नागर जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

– 11.50 AM:  जेवर विधानसभा सीट पर अभी तक की मतगणना के बाद

भाजपा धीरेंद्र सिंह- 40372

आरएलडी अवतार सिंह भड़ाना- 28372

बसपा नरेंद्र भाटी- 18121

कांग्रेस मनोज चौधरी- 2150

– 11.27 AM: जेवर विधानसभा में अब तक की मतगणना में भाजपा के धीरेंद्र सिंह को (31155), आरएलडी के अवतार सिंह भड़ाना (22714), बसपा के नरेंद्र भाटी (15707) और कांग्रेस के मनोज चौधरी (1992) मत मिले।

– 11.20 AM: जेवर विधानसभा में अभी तक की मतगणना में भाजपा के धीरेंद्र सिंह को (27577) और आरएलडी के अवतार सिंह भड़ाना को (20632), बसपा नरेंद्र भाटी (13249) और कांग्रेस के मनोज चौधरी (1735) मत मिले।

– 11.10 AM: नोएडा में सातवें राउंड के बाद बीजेपी को (45074), सपा को (11743) और कांग्रेस को (2877) मत मिले।

– 10.58 AM: अब तक की मतगणना में जेवर विधानसभा सीट पर भाजपा के धीरेंद्र सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।

– 10.50 AM: नोएडा विधानसभा सीट पर छठे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा को (38683), सपा को (10606) और कांग्रेस को (2304) मत मिले हैं।

– 9.38 AM: जेवर विधानसभा में दूसरे राउंड के बाद

– भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह 8350

– आरएलडी सपा प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना 1737

– बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी 2449

– कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी 396

– 9.20 AM: जेवर विधानसभा में पहले चरण की मतगणना में भाजपा आगे। भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह को 3802, आरएलडी सपा गठबंधन के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को 1011, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा को 1306 मत।

– 9.05 AM: अब तक की मतगणना में नोएडा विधानसभा सीट पर भाजपा बढ़त बनाये हुए है।

– नोएडा: विधानसभा चुनाव के दौरान सेक्टर 49 बरौला में सपा की ओर से चुनाव कार्यालय बनाया गया था। लेकिन आज चुनाव कार्यालय पर सन्नाटा पसरा है। यहां सपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद नहीं है।

– शुरुआती रुझानों में जिले की एक सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

– जिले की तीनों सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है, बस कुछ देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

दादरी व नोएडा विधानसभा के लिए 20-20 व जेवर के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। एक टेबिल पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना में लगे कर्मचारियों को पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इवीएम मशीन से पहले बेलट पेपर की गिनती की जाएगी।

इस दौरान पार्टी प्रत्याशियों के एजेंट भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से फूलमंडी के आसपास किसी को भटकने नहीं दिया जाएगा।

नोएडा विधानसभा:

नोएडा विधानसभा सीट यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले की 3 विधानसभा सीटों में से एक है एवं इसका विधानसभा क्रमांक 61 है। इस सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और भाजपा के मौजूदा विधायक पंकज सिंह के सामने सपा-रालोद गठबंधन से सुनील चौधरी, कांग्रेस से पंखुड़ी पाठक और बसपा से कृपाराम शर्मा हैं।

वहीं वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 48.02% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। चुनाव में भाजपा के पंकज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुनील चौधरी को 1,04016 मतों से हराया। विजयी उम्मीदवार को 162417 व निकटतम प्रतिद्वंदी को 58401 मत मिले थे।

दादरी विधानसभा:

दादरी विधानसभा का विधानसभा क्रमांक 62 है। यहां भाजपा के मौजूदा विधायक तेजपाल नगर का मुकाबला सपा के राजकुमार भाटी और बसपा के मनवीर भाटी से माना जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 59.08% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

चुनाव में भाजपा के तेजपाल नागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के सतवीर गुर्जर को 80140 मतों से हराया था। वहीं विजयी प्रत्याशी को 141135 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 60995 वोट मिले थे।

जेवर विधानसभा सीट:

जेवर विधानसभा सीट यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले की 3 विधानसभा सीटों में से एक है एवं इसका विधानसभा क्रमांक 63 है। यहां भाजपा के मौजूदा विधायक का मुकाबला रालोद के अवतार सिंह भड़ाना और बसपा के नरेंद्र भाटी से है। इन सीट पर सपा-रालोद गठबंधन और बसपा प्रत्याशी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास अवश्य कर रहे हैं, लेकिन जेवर में एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी योजनाओं के कारण यहां विकास लोगों के बीच बड़ा मुद्दा है।

पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 65.01% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव में भाजपा के धीरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के वेदराम भाटी 22169 मतों से हराया। विजयी उम्मीदवार को 102931 व निकटतम प्रतिद्वंदी को 80762 मत प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.