गढ़वाल भ्रातृ मंडल ने उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के समापन के अवसर पर मुंबई में किया पौधारोपण, तुलसी के पौधे वितरित किए 

मुंबई । उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण की परंपरा को समर्पित लोकपर्व हरेला के समापन के अवसर पर मुंबई में उत्तराखंडियों की सबसे पुरानी व प्रतिनिधि संस्था गढ़वाल भ्रातृ मंडल द्वारा दहिसर के कोंकणी पाड़ा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया । उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने उन पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । इन सभी महिलाओं को मुख्य अतिथि द्वारा तुलसी के पौधे व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय नगर सेवक व प्रभाग समिति के अध्यक्ष प्रकाश दरेकर ने अपने संबोधन में कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति उत्तराखंड की गहरी आस्था और पर्यावरण के संरक्षण देने वाली लोक परंपरा है । जिसे जीवंत रखना जरूरी है । कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुष कंडारी , माया जोशी , देविका नेगी , पुष्पा बिष्ट व शुक देव शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा । इस अवसर पर आचार्य जयानंद सेमवाल , ललित बिष्ट , सुनील नौडियाल , कुंदन सिंह नेगी , कवि दत्त जोशी , भागवत सिंह मेहरा , नीरज नयाल आदि गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक गढ़वाल भ्रातृ मंडल के अध्यक्ष रमण मोहन कुकरेती द्वारा तुलसी के पौधे देकर सभी अतिथियों का स्वागत व उन्हें सम्मानित किया गया । कार्यकारणी सदस्य गोपाल नयाल ने कार्यक्रम को अपार सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.