-कल्याण और अंबाला में एक नवंबर को प्रदर्शित होगी उत्तराखण्डी फिल्म
नालासोपारा, वीरेन्द्र सिंह भण्डारी। उत्तराखण्डी फिल्म ‘तेरी माया’ को मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डी समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है। नालासोपारा स्थित फन फिश्टा थिएटर में फिल्म का शो हाउसफुल रहा। फिल्म से जुड़े वीरेन्द्र सिंह भण्डारी ने इसे उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, भाषा और परंपराओं के प्रति प्रवासी समाज के लगाव का प्रमाण बताते हुए दर्शकों और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।
भण्डारी ने कहा कि फिल्म को विभिन्न क्षेत्रों में मिल रहा समर्थन उत्साहजनक है। दर्शकों की भागीदारी से स्पष्ट है कि अपनी जन्मभूमि और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी कहानियों के प्रति लोगों में गहरा आकर्षण है। उन्होंने फिल्म के प्रदर्शन में सहयोग देने वाली सामाजिक संस्थाओं, सांस्कृतिक संगठनों और समाजसेवियों की भूमिका की सराहना की।
नालासोपारा में शो को सफल बनाने में जय प्रकाश सभापति, दिनेश अन्थवाल, शम्भूशरण रतूड़ी, कुलदीप बंगारी, नागेन्द्र बंदोनी, लज्जोवती भट्ट, मनोहर सिंह रौथाण, मोहन सिंह बिष्ट, मनीष रावत, दरवान सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह रावत, इंदर सिंह उनियाल, मुकेश रौथाण, बालकृष्ण जोशी और सुरेश काला ने सहयोग किया। भण्डारी ने सभी सहयोगकर्ताओं के साथ उन लोगों का भी आभार जताया, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
कल्याण और अंबाला में एक नवंबर को प्रदर्शन
फिल्म का अगला प्रदर्शन रविवार, एक नवंबर 2026 को कल्याण और अंबाला में होगा। कल्याण में एसएम5 सिनेमा, सर्वोदय मॉल में फिल्म दिखाई जाएगी। आयोजन में बीना भण्डारी, मंगल सिंह कंडारी और हरी सिंह बिष्ट सहयोग कर रहे हैं।
वहीं, हरियाणा के अंबाला स्थित फन गैलेक्सी मॉल, सेक्टर-7 में दोपहर तीन बजे फिल्म का प्रदर्शन निर्धारित है। आयोजकों को उम्मीद है कि इन दोनों स्थानों पर भी उत्तराखण्डी समाज की अच्छी भागीदारी रहेगी।
भण्डारी ने कहा कि ‘तेरी माया’ उत्तराखण्ड की माटी, रिश्तों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी भावनाओं को सामने लाने का प्रयास है। ऐसी प्रस्तुतियां प्रवासी समाज को अपनी जड़ों से जोड़े रखने के साथ नई पीढ़ी को लोकभाषा और परंपराओं से परिचित कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने उत्तराखण्डी सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की।