कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों में जनसंपर्क किया

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने सोमवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में महर्षि ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का पीछे तीस सालों से कब्जा है लेकिन लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। .पीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने जिन वार्डों में जन संपर्क किया उनमें द्रोणपुरी, पटेल नगर पूर्व, कांवली रोड व विजय पार्क शामिल हैं। जन संपर्क के दौरान लोगों ने पीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष को बिजली,पानी व सड़क की समस्याएं बताई। महर्षि ने बताया कि साल 2022 में कौलागढ़ में एक सड़क दलदल में डूब गई थी वो आज तक वैसी ही स्थिति में है। वार्ड की कालोनियों में सीवर की व्यवस्था, पेयजल, बिजली की व्यवस्था बहुत खराब है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं उनके लिए सरकार आज तक रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करा पाई है। महर्षि ने कहा कि भाजपा सरकार में आम लोगों की किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। लोग भाजपा के शासन से त्रस्त हैं और तब्दीली चाहते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश धीमान ने कहा कि लोगों के सब्र का बांध अब टूट गया है। भाजपा की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जन संपर्क अभियान के दौरान कार्यक्रम आयोजक संजय भारती, कैंट विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू भारती, सौरव शर्मा, गीतांजलि शर्मा, दीपक कुमार, बब्बन भाई, पूनम गुप्ता, कौशल्या देवी, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन प्रदेश कांग्रेस सचिव गीताराम जायसवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.