स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूकता पर रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के साथ रेल जन संवाद आयोजित किया गया। संवाद के दौरान यात्रियों को चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग तथा कचरे के उचित पृथक्करण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
यात्रियों को जागरूक किया गया कि कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा गीले एवं सूखे सहित विभिन्न प्रकार के कचरे का उचित पृथक्करण सुनिश्चित करें। साथ ही, स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, इधर-उधर कचरा न फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.