राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष नवनीत गुंसाई का निधन

देहरादून। राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड आंदोलनकारी परिषद के संरक्षक नवनीत गुर्साइं का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। पार्टी के केन्द्रीय महामंत्री बालेश बबानिया, संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार तथा केन्द्रीय प्रवक्ता चिन्तन सकलानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवनीत गुंसाई का अन्तिम संस्कार कल हरिद्वार में किया जाएगा। उनके हरिद्वार रोड स्थित आवास से अन्तिम शव यात्रा कल सुबह 9रू30 बजे हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी।
नवनीत गुर्साइं उत्तराखंड राज्य आंदोलन के एक वरिष्ठ नेता थे। एक कट्टर आंदोलनकारी के रूप में उन्होंने राज्य निर्माण के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के संरक्षक के रूप में वे लगातार राज्य की मांगों एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे। एक जननेता के रूप में उन्होंने जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। हाल ही में उन्होंने एलयूसीसी पीड़ितों के धरने को समर्थन देते हुए सरकार से निवेशकों का पैसा ब्याज सहित वापस दिलाने की मांग की थी। वे समय-समय पर जनहित के विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहे, चाहे वह टोल टैक्स का मामला हो या फिर अन्य सामाजिक सरोकार।
गौरतलब है कि नवनीत सिंह गोसाई (गुंसाई) 2024 के लोकसभा चुनाव में टिहरी गढ़वाल सीट से राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के उम्मीदवार भी रहे थे। उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति में एक खालीपन आ गया है। शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के साथ पूरा प्रदेश इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.