उत्तराखंड की मूल निवासी अद्वैता काला प्रसार भारती की प्रधान सलाहकार नियुक्त

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के सुमाड़ी गांव की मूल निवासी अद्वैता काला को देश के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है।
साहित्य, सिनेमा और पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान रखने वाली अद्वैता काला का चर्चित उपन्यास ‘ऑलमोस्ट सिंगल’ बेस्टसेलर रहा है। उनकी पुस्तकों का प्रकाशन अमेरिका और फ्रांस में भी हो चुका है। उन्होंने बहुचर्चित हिंदी फिल्म ‘कहानी’ की पटकथा लिखी है, जिसके लिए उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। प्रसार भारती में उनकी नियुक्ति को साहित्य, सिनेमा, पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.