पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक 18 अप्रैल को सचिवालय में होगी

देहरादून :  पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक 18 अप्रैल को सचिवालय में होगी। बैठक में खाद्य, शहरी विकास, वित्त, राजस्व, शिक्षा से संबंधित विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके तैयारियां की जा रही हैं।

धामी से मिला आइजी गुंज्याल के साथ आइटीबीपी का दल

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आइटीबीपी के आइजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में अधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने आइटीबीपी से संबंधित क्रियाकलापों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।मुख्यमंत्री ने आइटीबीपी के कार्यों को सराहा।

साथ में उनसे संबंधित विषयों पर राज्य सरकार के स्तर पर होने वाली कार्यवाही शीघ्र करने का आश्वासन दिया। आइटीबीपी के बलिदानी असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी की पत्नी को सेवायोजित करने के संबंध में कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह बलिदानी के परिवार के साथ खड़ी है।

देश सेवा में संलग्न सेना व अद्र्ध सैनिक बलों से संबंधित कार्यों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा। बलिदानियों के सम्मान में सड़क व स्कूलों के नाम उनके नाम पर रखने की बात भी कही।आइजी गुंज्याल ने मुख्यमंत्री से आइटीबीपी के फ्रंटियर हेडक्वार्टर के लिए भू परिवर्तन की स्वीकृति और सीमावर्ती क्षेत्रों में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बार बदरीनाथ, केदारनाथ में कपाट बंद होने के बाद सुरक्षा की जिम्मेदारी आइटीबीपी को सौंपी गई थी। उन्होंने बार्डर आउटपोस्ट से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। इस अवसर पर डीआइजी रंजीत राणा, मनु महाराज, आरके वर्मा व आरके नरवाल, सेनानी पीयूष पुष्कर, अरुण रौथाण व पीआरओ राजीव नेगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.