मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में सेना के एक जवान सहित दो सुरक्षाकर्मी घायल

इंफाल, मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में सेना के एक जवान सहित दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि राज्य की राजधानी इम्फाल से लगभग 50 किलोमीटर दूर फौबाकचाओ इखाई क्षेत्र में गुरुवार सुबह गोलीबारी शुरू हुई और देर रात तक लगभग 15 घंटे तक जारी रही। इस दौरान गोलीबारी में शामिल भीड़ ने एक घर को भी जला दिया

अधिकारियों ने बताया कि दो पक्षों के बीच गोलीबारी में शामिल भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, हमले के दौरान तेरा खोंगसांगबी के समीप स्थित घर में आग लगा दी गई।

उन्होंने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं है कि घटना में कोई हताहत तो नहीं है।

मणिपुर में करीब तीन महीने पहले कुकी और मेइती समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़की थी और तब से इसमें 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

मुठभेड़ में घायल पुलिस कमांडो की पहचान 40 वर्षीय नामीराकपम इबोम्चा के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मोर्टार विस्फोट में उनके दाहिने पैर और दाहिने कान पर छर्रे लगे हैं। उन्होंने बताया कि सेना का जवान कुमाऊं रेजिमेंट का है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.