सीएम धामी से भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने की मुलाकात

हर-हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर भजन प्रस्तुति देंगी। शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास स्थित कैंप कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय और अभिलिप्सा के माता पिता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने भजन गायिका को शुभकामनाएं दीं। कहा, उन्होंने अपनी मनमोहक गायिकी से संगीत जगत में अलग पहचान बनाई है, जो युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.