सीआईएमएस कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज

-सीआईएमएस कॉलेज में गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण
-प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा अभियान से जुड़ेगा सीआईएमएस कॉलेज, चेयरमैन ललित जोशी ने बताया गौरवपूर्ण क्षण

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त से शुरू किए जा रहे ष्नशा मुक्त युवादृविकसित भारत संकल्प अभियानष् के तहत उत्तराखंड में भी जनजागरूकता गतिविधियों का शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में देहरादून के कुंआवाला स्थित सीआईएमएस कॉलेज में युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) तथा सजग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन एवं सजग इंडिया के संस्थापक एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा प्रदेश के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही नशा मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दे सकती है।
एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि सीआईएमएस कॉलेज का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय ष्नशा मुक्त युवादृविकसित भारत संकल्प अभियान से जुड़ने के लिए चयन होना पूरे संस्थान और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह चयन नशा मुक्ति के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे सतत प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने बताया कि सजग इंडिया पिछले 15 वर्षों से उत्तराखंड के स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चला रहा है। हजारों युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर उन्हें सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ उनके और उनकी संस्था के लगातार किए गए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है तथा उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू हो रहा यह 100 सप्ताह का अभियान देशभर में नशे के खिलाफ एक प्रभावी जनआंदोलन बनेगा। कार्यक्रम के दौरान संगीत, लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, माइम एक्ट, पेंटिंग, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, भाषण, कविता और शॉर्ट फिल्म जैसी विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयनित प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने तथा नशे के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। मेरा युवा भारत की उप निदेशक मोनिका नंदा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। राज्यभर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य निदेशक माय भारत उत्तराखंड राहुल डबराल, लेखा एंव कार्यक्रम सहायक माय भारत देहरादून प्रवेश बजवाल, सुमन सिंह बिष्ट, सुभाष खत्री, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (सेवानिवृत्त) ललित सामंत, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जे. एस. नेगी एवं 800 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.