भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की कमी, जनता प्रदेश में बदलाव चाहतीः कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा

देहरादून। 4 और 5 जून को राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आज से उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई है। उनके साथ कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी पदाधिकारी के साथ आशा रोड़ी के पास उनका स्वागत किया उसके पश्चात कुमारी शैलजा और गणेश गोदियाल पार्टी पदाधिकारीगणों के साथ राहुल गांधी की प्रस्तावित बैठक के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते समय कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत भी उनके साथ थे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची जहां कांग्रेस पदाधिकारीगणों ने बड़ी संख्या मे उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया।
कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रहे हैं इसीलिए चुनाव से काफी पहले उन्होंने उत्तराखंड को 2 दिन का समय दिया है, जिसमें वह 4 जून को अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे और 4 जून को ही पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे। 5 जून को देहरादून में पार्टी पदाधिकारियांे से संवाद करेंगे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा महत्वपूर्ण है और वह इस बात की ओर इशारा करता है कि वह उत्तराखंड की जनता के हर सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उत्तराखंड के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता के साथ उठाते हैं उनका दौरा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा और वह जोश 2027 का विधानसभा चुनाव जिताने का काम करेगा।
कुमारी शैलजा ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार में आपसी तालमेल की बड़ी कमी है भाजपा नेता, विधायक और मंत्री अंतरकलह में उलझे हुए हैं। यह समय प्रदेश में बदलाव का है जनता सरकार के कामकाज से खुश नहीं है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और प्रदेश में बदलाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए। कांग्रेस के प्रति पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अब राहुल गांधी के दौरे पर ध्यान केंद्रित कर कार्यक्रम की सफलता पर पूरी शक्ति लगा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी  अल्मोड़ा की जनसभा में उत्तराखंड के मुद्दों को उठाने का काम करेंगे क्योंकि भाजपा सरकार राज्य में जनहित के मुद्दों की लगातार उपेक्षा कर रही है जनहित के मुद्दों पर यह सरकार कुंभ करनी निंद्रा में सोई हुई है राज्य में बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है राहुल गांधी जी अल्मोड़ा की रैली में सरकार की निंद्रा को तोड़ने का काम करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पौड़ी में राहुल गांधी पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे जिसमें वह पूर्व सैनिकों की समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे कांग्रेस हमेशा पूर्व सैनिकों के साथ खड़ी रही है उनके सम्मान और अधिकार के लिए लड़ती रही है अब राहुल गांधी जी स्वयं पौड़ी में पूर्व सैनिकों के बीच पहुंच रहे हैं यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। कुमारी शैलजा ने बताया कि देहरादून में राहुल गांधी कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारीगणों कांग्रेस के पूर्व सांसद, कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायक, कांग्रेस के जिला अध्यक्षों नगर अध्यक्षों तथा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियांे , एआईसीसी सदस्यों तथा पीसीसी सदस्यों से मुलाकात करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी को मार्गदर्शन भी देंगे और उनके सुझाव भी आमंत्रित करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं कि हमें राहुल गांधी का दो दिन का सानिध्य मिलेगा। इस दौरान वह प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को उठाने का काम करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाएंगे उनके दौरे से पूर्व सैनिकों को कांग्रेस के साथ जोड़ने में भी मदद मिलेगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके दौरे की सफलता के लिए कमर कस लेनी चाहिए। इसके अलावा बैठक को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी, नवप्रभात,   हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, गोदावरी थापली, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष राम रतन सिंह नेगी, नेता प्रभु लाल बहुगुणा, जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि,  प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी, शीशपाल सिंह बिष्ट, डॉ. प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल, अभिनव थापर, सूरत सिंह नेगी प्रदेश, महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, राजकुमार, जयेन्द्र रमोला, मनीष नागपाल, राजेश चमोली, नितिन बिष्ट, संजय जैन, यशपाल चैहान, विरेन्द्र पोखरियाल, पूरण सिंह रावत, लालचन्द शर्मा, अमरजीत सिंह, विकास नेगी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.