सड़क छोड़ अब आसमान से घर पहुंचाएगी कार, उत्तराखण्ड में तैयार हुआ फलाइंग व्हीकल

देहरादून। पहाड़ों में सफर का मतलब अक्सर घुमावदार सड़कें, लंबा रास्ता और घंटों का इंतजार होता है, लेकिन अगर सड़क पर दौड़ने वाली कार हवा में उड़कर मंजिल तक पहुंचने लगे तो सफर की पूरी तस्वीर ही बदल सकती है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा के युवा नवाचारक रवि टम्टा ने कुछ ऐसा ही दावा किया है। रवि टम्टा का कहना है कि उन्होंने हवा में उड़ने वाला एक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल तैयार किया है। रवि के मुताबिक, इस प्रोटोटाइप का अल्मोड़ा में सफल परीक्षण भी किया गया है। उन्होंने बाकायदा उसको उड़ाकर भी दिखाया है।
रवि टम्टा ने बताया उन्होंने जब अपने घर तक पहुंचने के लिए इस फ्लाइंग व्हीकल में मैप डाला तो परिणाम उनके लिए बेहद खास रहा। उनके मुताबिक जिस दूरी को सड़क मार्ग से तय करने में करीब 40 मिनट लगते हैं वही दूरी हवा के रास्ते इस वाहन से करीब 12 मिनट में पूरी की जा सकती थी। रवि का कहना है कि परीक्षण के दौरान इस अनुभव ने उनके उस सपने को हकीकत में बदलने का एहसास कराया जिस पर वह लंबे समय से काम कर रहे थे। रवि के अनुसार यह सिर्फ एक मशीन नहीं है बल्कि उनके लंबे संघर्ष और प्रयोगों का नतीजा है। उन्होंने कई वर्षों तक व्यक्तिगत हवाई परिवहन की संभावना पर काम किया है। उन्होंने इस पर अलग-अलग स्तर पर तकनीकी प्रयोग किए हैं। रवि का कहना है कि प्रोटोटाइप की पहली सफल उड़ान उनके लिए उस सपने की पहली बड़ी उपलब्धि है। जिसमें वह भविष्य के परिवहन को सड़क से आगे आसमान तक ले जाना चाहते है। रवि टम्टा इसे भारत में व्यक्तिगत हवाई परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयोग बता रहे है। उनका विजन है कि भविष्य में ऐसी तकनीक को और विकसित किया जाए जिससे लोग छोटी दूरी के सफर के लिए सड़क के साथ-साथ हवाई रास्ते का भी इस्तेमाल कर सके।
रवि का कहना है कि तकनीक अभी शुरुआती दौर में है। आने वाले समय में व्यक्तिगत उड़ने वाले वाहन आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन सकते हैं। उनका सपना है कि जिस तरह आज लगभग हर घर में कार या दोपहिया वाहन देखने को मिलता है, उसी तरह भविष्य में पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल भी लोगों की पहुंच में हो।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.