बूथ लेवल एजेंट्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें राजनीतिक दलः सीईओ

-मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

-राजनीतिक दलों को दी गई दावे-आपत्तियों के निस्तारण सम्बंधी नियमों की बिन्दुवार जानकारी

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर के तीसरे चरण में गतिमान दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 एवं मेनुअल ऑफ इलेक्टोरल रोल में निहित प्रावधानों की बिंदुवार जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक कुल 2 लाख 83 हजार 890 दावे एवं आपत्तियां विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई हैं। जिसके तहत 1 लाख 28 हजार( फार्म-6), 1 लाख 7 हजार (फार्म-7)और 47 हजार (फार्म-8) प्राप्त हुए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से आग्रह करते हुए कहा कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के दौरान राजनैतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंट्स (ठस्।) को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजनैतिक दलों को यह भी अवगत कराया कि वर्तमान में फार्म 6,7 और 8 को डिजिटाइज करने की प्रक्रिया गतिमान है। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज रावत, अमेंद्र बिष्ट, बीएसपी से सत्यपाल, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) अनंत आकाश उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.