उत्तराखंड में ’’छात्रों की गूंज’’ का उद्दघोष करेंगे राहुल गांधीः गणेश गोदियाल

देहरादून। कोटा के बाद उत्तराखंड में ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 17 जुलाई को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का उद्घोष करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को आयोजित होने वाले ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम की तैयारी के सम्बन्ध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अलावा नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड यशपाल आर्य, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डाॅ0 हरक सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी मनोज यादव, विधायक मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल भोजक, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, सेवादल अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतम सिंह आर्य, विनोद कुमार, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, पूर्व युवा अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सोशल मीडिया के अभिनव थापर, सूरत ंिसह नेगी, राजेन्द्र शाह, अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल, जिलाध्यक्ष पछुवादून संजय किशोर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा आदि उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने सुझाव दिये तथा कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजन करने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्रवान किया। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा जिसका संदेश प्रत्येक युवा तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों ने देश एवं प्रदेश के युवकों का भविष्य चैपट कर दिया है। उच्च शिक्षा के बावजूद भी प्रदेश के नौजवानों को रोजगार के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने राजस्थान से ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम की शुरूआत की है और दिनांक 17 जुलाई 2026 को उत्तराखंड में इसका उद्घोष होगा। उन्होंने सभी युवा साथियों से भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.