यूपी रोडवेज की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दुर्घटना में एक सवारी और चालक को आई चोटें

देहरादून, देहरादून में बुधवार को एक बस ड्राइवर की तबीयत खराब होने की वजह से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि इसमें मौजूद 20 सवारियों को कोई गंभीर चोटें नहीं आई। इस हादसे में एक यात्री को हल्की चोटें आई थी, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुधवार सुबह करीब 4:45 पर 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से क्लेमेनटाउन थाने में सूचना आई कि एक रोडवेज बस का एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस बल मौके पर भेजा गया तो पाया कि एक बस नाली पर चढ़ गई थी। चंद्रबदनी चौक मारुति सुजुकी शोरूम के सामने रोड की दूसरी साइड उत्तर प्रदेश परिवहन की बस, जो आईएसबीटी से दिल्ली जा रही थी, दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

ड्राइवर की अचानक हुई तबीयत खराब

यूपी रोडवेज की इस बस को 40 साल के राहुल नाम का ड्राइवर चला रहा था। मौके पर मौजूद लोगों और कंडक्टर ने बताया कि ड्राइवर की अचानक तबीयत खराब होने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। बस में लगभग 20 सवारियां मौजूद थी।

एक यात्री और बस ड्राइवर को आई चोटें

लोगों ने बताया कि इस हादसे में एक यात्री और बस चालक को चोटें आई थी। इस दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां इन दोनों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.