मथुरा के मांट क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की शुरूआत राधे राधे और बांके बिहारी लाल की जय के साथ की

मथुरा के मांट क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की शुरूआत राधे राधे और बांके बिहारी लाल की जय के साथ की। जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में इस भूमि में पांच हजार वर्षों से धर्म के साथ उल्लस के माहौल का संदेश दिया। कृष्ण ने जन्म से धन्य किया। कृष्ण ने उस समय के समाज के साथ आने वाली पीढ़ी को दिशा दी। कौन भारतीय है जिसके मन मे श्रद्धा का भाव न हो। पिछली सरकारों ने अपने स्वार्थ में बर्बाद किया। उत्तर प्रदेश गंगा यमुना कुम्भ की भूमि है

भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में वास करती है। पिछली सरकारों में दंगे हुए। कुछ वीआईपी जिले में विकास होता था। उन्हीं में बन्दबांट होता था।आपने 2017 में आशीर्वाद दिया। विकास किसी से छुपा नहीं है। सरकार पैसों से तीर्थ स्थलों का विकास हुआ।पिछली सरकार में सबसे पहले दंगा कोसी में हुआ। माफिया को संरक्षण था। जवाहर बाग की घटना उदाहरण है।आपने अंगड़ाई ली 2017 के बाद दंगा नहीं हुआ। आज तीर्थ का विकास हो रहाा। मथुरा नगर निगम बना। आज पेशेवर माफिया को सत्ता नही जेल होती। ये अंतर है। पहले एक परिवार का विकास होता था। अब 25 करोड़ जनता का हो रहा है।

सीएम ने आगे कहा कि वैष्णव कुम्भ का आयोजन हुआ। ये संदेश देने वाला अयोजन था।  ये बिहारी की कृपा है कि जब तक कुम्भ था तब तक बीमारी नहीं आई। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना से देश लड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रबंधन में आस्था को सम्मान दिया गया। इससे सफलता मिली। यहां बढ़िया प्रबंधन हुआ। राज्य सरकार ने अन्य योजना को होली तक बढ़ाया। 12 दिसम्बर से 15 करोड़ और परिवारों को खाद्यान योजना का लाभ मिलेगा। वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए। फ्री में वैक्सीन लग रही है। एक एक व्यक्ति की जान को बचाने के लिए जनप्रतिनिधि कर रहे थे।

जनसभा का आरंभ सीएम ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। सीएम यहां 201 करोड़ की 196 परियाजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बता दें कि मांट विधान सभा की सीट सियासी रूप से भाजपा के लिए बंजर है। आज तक यहां से कभी भाजपा नहीं जीती है। सीएम की जनसभा के बाद भाजपा को जीत की उम्मीद है।

मांट क्षेत्र में आयोजित जनसभा का आरंभ स्वागत गीत के साथ हुआ। मंच से गीत के माध्यम से कलाकारों ने सीएम योगी से मथुरा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने अन्न प्रासन योजना के तहत लाभार्थी के बच्चे का खीर खिलाकर अन्न प्रासन संस्कार किया। जिस बेटी अन्न प्रसान संस्कार हुआ उसका नाम ओजस्विनी पुत्री गुड़िया है और बेटे का नाम गणेश पुत्र खुशबू है। बाल सेवा योजना के तहत लाभार्थी साधना पत्नी रघुवीर सिंह को 24 हजार का डेमो चेक दिया। आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड गौरव अग्रवाल पुत्र कालीचरण को दिया गया। आवास योजना के तहत आवास की चाबी गीता कुमारी और सुनीता को सौंपी। एनआरएलएम योजना के तहत महिला स्वयं सहायता का चेक दिया गया। सतीश को ट्रेक्टर की चाबी सौंपी।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन पवित्र है। मार्गशीर्ष की पंचमी। अयोध्या में मंदिर की स्थापना करने वाले योगी आज ही के दिन आशीर्वाद देने आए हैं। पहले कोसी को दंगा मिला था। आज हजारों सौगातें मिली हैं। उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जब सीएम आते हैं कुछ लेकर आते हैं। सीएम ने तय किया गांव में अंधेरा न हो। अब रोशनी रहती है। पहले चार जिलों को मिलती थी, अब 75 को मिलती है। तीन साल से एक पैसा की भी बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.