नहाए-खाए से शुरू होता है छठ महापर्व : भावना पांडे

देहरादून। जनता कैनिबेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने छठ पूजा के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

20211110_154606

मीडिया को जारी अपने शुभकामना संदेश में भावना पांडे ने कहा कि बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग से मनाए जाने वाले छठ पूजा के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

JCP AD

उन्होंने आगे कहा कि “सूर्य उपासना और लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को बधाई। छठी मैया सबको सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें ऐसी कामना करती हूँ।”

छठ पूजा के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि छठ पर्व के प्रति लोगों के मन में विशेष आस्था है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाया जाता है और इसलिए इसे छठ पर्व कहा जाता है। छठ पर्व नहाए-खाए से शुरू होता है और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इसका समापन होता है।

उन्होंने कहा कि चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत संतान प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। छठ पर्व से जुड़ी कई लोककथाएं भी प्रचलित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.