बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपने बेटे विआन को खास शिक्षा देते नजर आए, फुटपाथ पर सो रहे लोगों की यूं की मदद

बॉलीवुड के स्टारकिड्स अपने रॉयल जिंदगी के वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इनका शानदार रहन-सहन सहित हर चीज चर्चा में रहती हैं। इनके माता-पिता अपने संघर्ष की कहानी को अक्सर इंटरव्यू के जरिए बताते रहते हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपने बेटे विआन को खास शिक्षा देते नजर आए हैं।

राज कुंद्र ने बताया है कि उन्होंने अपने बेटे को सिखाया है कि सिर के ऊपर छत, प्लेट में खाना और अच्छा बिस्तर आसानी से नहीं मिलता। इस बात को राज कुंद्रा ने अपने के वीडियो के जरिए कहा है। इस वीडियो को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में उनके पति राज कुंद्रा और बेटे विआन ठंड में फुटपाथ पर सो रहे गरीबों को कंबल बांटते नजर आ रहे हैं।

साथ ही राज कुंद्रा अपने बेटे के लिए बड़ी बात बोलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं, ‘हमें अपने बच्चों को संस्कार देने की जरूरत है। हम चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। इस समय सुबह 6 बजे हैं। कभी-कभी बच्चों को सिखाना जरूरी होता है कि सिर के ऊपर छत, प्लेट में खाना और अच्छा बिस्तर आसानी से नहीं मिलता।’ वहीं इस वीडियो को साझा करते शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के लिए खास पोस्ट लिखा है।

उन्होंने वीडियो के पोस्ट में लिखा, ‘एक अच्छे इंसान की असली पहचान तब होता है जब उसका दिल सही जगह पर होता है। आपका यह दुर्लभ गुण ही मुझे आपके प्रति आकर्षित करता है। न केवल आप एक अद्भुत बेटे, भाई और पति हैं। बल्कि आप एक अभूतपूर्व पिता भी हैं। यही कारण है राज कुंद्रा मैंने आपसे से शादी की। विआन और समीषा वास्तव में सबसे अच्छे से अपने मूल्यों को सीखने के लिए धन्य हैं!’

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का यह पोस्ट और राज कुंद्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके पोस्ट और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके वीडियो की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों और निजी जिंदगी के अलावा सामिजक काम करने की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। यह सितारे बहुत बार परेशान, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए भी नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.