बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने किए बाबा केदार के दर्शन, देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

-अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक कहा चार धाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराना है हमारा लक्ष्य

-श्रद्धालुओं को ना हो किसी भी प्रकार की परेशानी, शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्यवाही-हेमंत द्विवेदी

देहरादून: बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गौरीकुंड से पैदल यात्रा मार्ग करते हुए केदारनाथ पहुंचे जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन के बाद यात्रा के दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया साथ ही देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं से यात्रा मार्ग की व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक भी जाना।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार द्वारा जो व्यवस्थाएं की गई है वह सुंदर हैं,कई लोगों ने अपने अन्य फीडबैक भी दिए।अपनी यात्रा के दौरान केदारनाथ दर्शन के पश्चातअध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया साथ ही अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भगवान केदारनाथ से सभी देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।

उन्होंने कहा की यात्रा को लेकर सरकार लगातार गंभीर है किसी भी तीर्थयात्री को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की यात्रा पर आ रहे किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।यदि किसी भी स्तर पर कोई परेशानी सामने आती है और यदि किसी भी स्तर पर किसी श्रद्धालु द्वारा कोई शिकायत की जाती है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.