ओएनजीसी ने सीएसआर के तहत राजकीय इंटर कालेज मोख की प्रदान की शिक्षण सामग्री

देहरादून‌/चमोली: सामाजिक सरोकार को लेकर ओएनजीसी शिक्षा स्‍वास्‍थ्‍य और सम सामायिक कार्यो हेतु समय समय पर सकारात्मक भूमिका निभाता आ रहा है। इसी कड़ी में ओएनजीसी ने सोसायटी आफ पीपुल फार डेवलपमेंट (एसपीडी) के माध्यम से निगमित सामाजिक दायित्व के तहत सोमवार को चमोली जनपद के नंदानगर ब्लाक स्थित राजकीय इंटर कालेज मोख को 100 सैट कुर्सी व मेज, शिक्षकों हेतु 12 कुर्सी व 4 मेज, 6 डेल के कंप्यूटर, प्रिंटर, 3 पुस्तकालय हेतु अलमारी, 10 व्हाट बोर्ड, 600 वाॕट यूपीएस, कंप्यूटर टेबल चेयर आदि सामान ग्राम प्रधान धुर्मा के माध्यम से विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रदान किये ।
उल्लेखनीय हो कि 17 सितम्बर 2025 को नंदानगर ब्लाक के इस धुर्मा पंचायत क्षेत्र जिसके अन्तर्गत मोख मल्ला तल्ला, धुर्मा, कुन्डी, बांसवाड़ा, सेरा आदि में बादल फटने की घटना ने क्षेत्र के कई गांवों के साथ राजकीय इंटर कालेज मोख को भी भारी क्षति का सामना करना पड़ा था ।
विद्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में ग्राम प्रधान पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने ओएनजीसी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे सकारात्मक योगदान की प्रशंसा की। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती ने आॕन लाइन जुड़े और कहा कि विद्यालय को मिली इस सामग्री से बच्चों के पठन पाठन पर उत्तोतर वॄद्धि होगी, उन्होंने आशा व्यक्त की कि ओएनजीसी इस क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों की मदद को आगे भी जारी रखेगा।
इस अवसर ओएनजीसियन एल मोहन लखेड़ा ने विद्यालय के बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें ओएनजीसी के सम्बन्ध में अवगत भी कराया। ओएनजीसी द्वारा यह सभी सामाग्री सोसायटी आफ पीपुल फार डेवलपमेंट (एसपीडी) समिति के माध्यम से दी गयी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र ने ओएनजीसी का आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर एसपीडी संस्था सचिव विमल पंत, केसी पंत, विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चन्द, प्रधान मोख धुर्मा पुष्पेन्द्र सिंह रावत, एसएमसी मनोज सिंह, पीटीए जोधसिंह बिष्ट, प्रवक्ता मनवर सिंह नेगी, अनिल कुमार, दीवान सिंह कठैत, ममता गुसांई, कमला रावत, सामाजिक कार्यकर्ता गजेन्द्र सिंह रावत आदि के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और छात्र छात्रायें और अभिभावक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.