स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज 5 जुलाई 2026 को स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत जीवनवाला, फतेहपुर टांडा में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष एवं लेखक गाँव की निदेशक विदुषी निशंक ने वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है। स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान यह सामूहिक संकल्प लिया गया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। यह पहल सामाजिक उत्थान, जनभागीदारी तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा आम, अमरूद, नींबू सहित अनेक फलदार वृक्षों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ग्राम-स्वस्थ ग्राम का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ राकेश सुंदरियाल, संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कोठियाल, चेतन गौड़, उर्वशी सेमवाल, डॉ. नवीन जसोला, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ग्राम पंचायत जीवनवाला के ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह (लाडी), ग्राम पंचायत सदस्य दीवान सिंह, डिम्पल सैनी, संजय पाल, अजीत सिंह (हन्नी) एवं पौरविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.