सुशासन की नीति और जीत की रणनीति के साथ उतरेंगे चुनाव में : राम माधव

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक की आज तीसरी बार 60 सीट पार के संकल्प के साथ संपन्न हुई है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी  राम माधव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्थापित सुशासन के आधार पर बार बार जीत की रणनीति, पार्टी राज्य में भी अपनायेगी और जीत की हैट्रिक लगायेगी। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा, राहुल गांधी और विपक्ष के झूठ की पोल बार जनता के सामने खुल रही है। उन्हें कोई गम्भीरता से नहीं लेता है तभी वे अभद्र टिप्पणी करने वाले कॉमेडियनों के सहारे चुनाव मैदान में उतरे हैं। सह प्रभारी  अरविंद मेनन ने सभी कार्यकर्ताओं को संपर्क संवाद समन्वय और सहयोग के मूल मंत्र पर चुनाव में जुटने का आवाहन किया।वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से केन्द्रीय नेतृत्व को देवभूमि में लगातार तीसरी कमल खिलाने का विश्वास दिलाया!

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कार्यकर्ताओं से उपलब्धियों के आधार पर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा, हमारी सरकारों ने सुशासन का आदर्श स्थापित किया है। और ये आदर्श उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्थापित किया है । जिसकी शुरुआत मोदी जी ने गुजरात में की और प्राकृतिक आपदा जैस विषम परिस्थितियों में भी पुनः सरकार बनाई। तब से उनके द्वारा सुशासन के आधार बार बार चुनाव का उदाहरण प्रस्तुत किया गया जो आज राजनीति की सर्वश्रेष्ठ रणनीति बन चुका है। इसी सिद्धांत को हमारी सभी सरकारों ने अनुसरण किया और आज एक के बाद एक प्रदेशों को विकसित करते हुए हमारी सरकारें रिपीट हो रही है। ठीक यही उत्तराखंड में भी होने जा रहा है जहां हम तीसरी बार 60 सीट पार के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे विगत 4.5 सालों में हमारी सरकार ने अभूतपूर्व विकास एवं जनकल्याणकारी किए हैं और संगठन भी अपनी सक्रियता से पहले से अधिक मजबूत स्थिति में पहुंच गया है लेकिन अब चुनाव का समय है और हमें अब अपनी कार्यप्रणाली का मोड बदलना पड़ेगा। आने वाले 4 से 6 महीने में हमें राजनीतिक दृष्टि से कार्य करते हुए लक्षित परिणाम हासिल करने हैं। उन्होंने दोहराया कि जिस तरीके का उत्साह जनता के बीच है उसे देखते हुए निश्चित प्रतीत होता है की तीसरी बार भाजपा की सरकार आ रही है। अब उसे 60 सीट के पार ले जाना हम सब की मेहनत पर निर्भर करता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन-जन की सरकार के अभियान से हमने घर-घर पहुंच कर लोगों की समस्याएं दूर करने का काम किया है। अब तक हुए दो चरणों में 6.5 लाख लोगों ने प्रतिभाग किया है जिसमें संगठन की भूमिका भी बहुत शानदार रही है। शीघ्र ही हम इस अभियान का तीसरा चरण भी चलाएंगे। उन्होंने पार्टी के मोर्चा और प्रकोष्ठों की भूमिका की सराहना करते हुए एससी मोर्चे का उदाहरण दिया किस तरह उन्होंने हल्द्वानी प्रकरण में विपक्ष की जातिवादी सोच का भंडाफोड़ किया।

इसी तरह कई और मामलों में भी झूठ फैलाने का प्रयास किया गया जिसमें उनके राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ राहुल गांधी भी शामिल रहे जिन्होंने देहरादून में आकर झूठ बोला कि राज्य में भ्रष्टाचारियों एवं नकल माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जबकि प्रदेश गवाह है कि 100 से अधिक नकल माफिया और भ्रष्टाचारी को हमने सलाखों के पीछे पहुंचा है जिसमें बड़े-बड़े मगरमच्छ की शामिल है। हमने बड़ा छोटा देखकर नहीं, गुनाह देखकर कार्यवाही की जिससे राज्य के इतिहास में सबसे बड़े अधिकारी IAS की भी गिरफ्तारी हुई।

उन्होंने कहा कि खनन का राजस्व आज एक ही वर्ष में 800 करोड़ बढ़कर 1200 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसी तरह सड़कों का जाल प्रदेश में बढ़ा दिया गया है, गरीबी रेखा में रहने वालों में जबरदस्त कमी आई है। 13000 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। सतत विकास के लक्षण को प्राप्त करने वाले में उत्तराखंड शीर्ष स्थान में है, रिवर्स पलायन तेजी से हुआ है और प्रति व्यक्ति आय 2लाख रुपए से ऊपर बढ़ते हुए प्रदेश का बजट 1 लाख करोड़ से पार पहुंच गया है। होटल व्यवसाय में 25 फ़ीसदी और होम स्टे में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है।

हम सब उसी प्रेरणा वचन की सम्पूर्णता के लिए कार्य कर रहे हैं, जिसका मोदी जी ने अनेकों बार उल्लेख किया है कि सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि की पहचान को और अधिक समृद्धि किया है उन्होंने केदारखंड से लेकर मानसखंड के मंदिर को अनिल को योजनाएं चलाई और प्रत्येक धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों को अधिक लोकप्रिय बनाया। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री के तौर पर माना गांव को अंतिम से प्रथम गांव बनाना से लेकर आदि कैलाश पहुंचकर दुनिया को नया संदेश दिया। जिसका परिणाम यह रहा कि वहां जाने वालों ढाई लाख की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारी नॉर्थ ईस्ट की तरह उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार करती थी।

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार  अजीत डोभाल पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों की कठोर शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि डोभाल का अपमान समूचे उत्तराखंड का अपमान है। इससे पूर्व भी कांग्रेस के नेता जनरल रावत को लेकर भी सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस राजनीति में इतना गिर चुकी है कि पीएम द्वारा एक बुजुर्ग माता को कुर्सी देने की घटना का भी राजनीतिक इस्तेमाल करती है। उन्हें देश की जनता गंभीरता से नहीं लेती है इसलिए कांग्रेसी युवराज अब भीड़ बढ़ाने के लिए कॉमेडियन का इस्तेमाल करने लगे हैं।

वहीं कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी ने हम सबको मान सम्मान और पहचान दी है पार्टी हमारी मां है। हम सही रास्ते पर सही कार्य कर रहे हैं क्योंकि हमारा नेतृत्व पारदर्शी एवं दूरदर्शी है। हम सरकार के कामों को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच जैन और विपक्ष की नकारात्मक मंशा को लेकर भी सतर्क करें। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेता जो मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं वह कभी पूरे होने वाले नहीं हैं।

इस मौके पर प्रदेश से प्रभारी  बांसुरी स्वराज ने मोर्चा और प्रकोष्ठों की आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा मोर्चे हमारी पार्टी की वह फ्रंटल इकाई है जो राजनीतिक लड़ाई की मोर्चे पर आगे से कर लीड करती है। इसी तरह प्रकोष्ठ, पार्टी की रणनीतिक योजना में सीधे अलग अलग सामाजिक वर्गों पर केंद्रित होकर सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम करते हैं। वही आवाहन किया कि कमर कस लें और अपनी प्रसार प्रचार और प्रभाव की शक्ति का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करें।

प्रदेश सह प्रभारी  अरविंद मेनन ने कहा की राजनीतिक परिस्थितियों को देखें तो हमारे सीधी लड़ाई आज भी झूठे नैरेटिव के आधार राजनीति करने वालों के साथ है। और उसमें भी सबसे बड़ी पार्टी है कांग्रेस पार्टी जो बार-बार मिथ्या वचन बोलकर उसे सच साबित करने के षड्यंत्र में जुटी रहती है। जिस तरह का विकास 2014 में मोदी जी के आने के बाद देश में हो रहा है उसको लेकर हमारे पूर्वज और संत महात्मा सपने देखते थे। क्योंकि कांग्रेस की सरकारों में तो इतने अलग-अलग नाम से घोटाले हुए हैं कि ऐ से लेकर जेड तक सभी अक्षर समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संपर्क संवाद समन्वय और सहयोग के मूल मंत्र पर चुनाव में जुटने का आवाहन किया। आगे जो भी कार्यक्रम मोर्चे प्रकोष्ठ बनाए, वह चुनाव ओरिएंटेड होने चाहिए क्योंकि सरकार को लाने में आपकी भी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने जा रही है

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों से तथ्यों के साथ सरकार की उपलब्धियों एवं संगठन के कार्यों को नीचे तक पहुंचाने का आह्वाहन किया। कहा, हमारी सक्रियता सिर्फ मंचों एवं कार्यक्रमों तक ही सीमित न हो बल्कि योजनाओं का लाभ एवं प्रभाव आम लोगों को मिले इसकी भी चिंता हमे करनी है। सभी मोर्चों को चाहे वह महिला मोर्चा हो, युवा हो, एससी एसटी हो, अल्पसंख्यक, ओबीसी या किसान हो, सभी को प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को संबंधित वर्गों में पहुंचाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने प्रकोष्ठों से भी आग्रह किया आपको समाज के प्रत्येक व्यक्ति के मध्य पार्टी के कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियां की चर्चा को आगे बढ़ाना है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन की तरफ से केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड में लगातार तीसरी हम प्रचंड बहुमत से कमल खिलाएंगे।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन  फणींद्रनाथ नाथ शर्मा ने कहा कि बूथ और शक्ति केंद्र तक मोर्चा एवं प्रकोष्ठों को मजबूती से कार्य करना है। सभी को जन सहभागिता आगे बढ़ते हुए धामी जी के नेतृत्व में विकास की पर्याय बनी भाजपा सरकार को पुनः वापस लाना है।

बैठक में सभी सातों मोर्चों युवा, महिला, किसान, एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक मोर्चों के अध्यक्ष ने अपने अपने मोर्चे द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं अभियान की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इसी क्रम में पार्टी के सभी 22 प्रकोष्ठों की संयुक्त संगठनात्मक गतिविधियां की रिपोर्ट प्रकोष्ठ प्रभारी  कौतुभानंद जोशी द्वारा प्रस्तुत की गई। प्रदेश महामंत्री  दीप्ति रावत द्वारा संचालित इस बैठक में मंच पर प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार  तरुण बंसल भी उपस्थित रहे। उनके अतिरिक्त बैठक में सभी मोचन एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.