सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज

-शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना कर दशहरा पर्व पर आयोजित धार्मिक, सांस्कृतिक और भव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ-साथ दशहरा पर्व पर टौंस वैली युवा विकास समिति, ग्राम-कोटी, खत-विशायल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा कर भव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने के पश्चात जमुना कृष्णधाम हरिपुर कालसी में मां यमुना की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।
श्री महाराज ने विजय दशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार विजयादशमी का विशेष महत्व है। क्योंकि सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित सराहण और चूड़ी धार (चूड़धार) से आराध्य देव शिरगुल महाराज का विजया दशमी पर जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में आगमन हुआ है।
उन्होंने कहा कि महाराज के दर्शन के लिए न केवल उत्तराखंड बल्कि हिमाचल प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस उत्सव के दौरान जौनसारी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। स्थानीय लोग अपने पारंपरिक पहनावे में सज-धजकर ढोल-दमाऊ की थाप पर पारंपरिक लोक नृत्य करते हैं, जो इस भागीदारी का मुख्य आकर्षण है। इस अवसर पर भीम सिंह चैहान, जबर सिंह नेगी, डॉ श्याम कुंवर, शांति चैहान, अमित नगी, गीता राम शर्मा, संत राम चैहान, सूरत सिंह चैहान, केशर सिंह चैहान, बीर सिंह चैहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.