साईकिल रैली में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया

देहरादून: नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित नैशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत देहरादून शहर में बढ़ते एक्यूआई से संबंधित स्वच्छता एवं जागरूकता का प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मंगलवार को प्रातः 7 बजे नगर निगम द्वारा पटेल नगर में राजकीय इंटर कॉलेज में थीम ‘बर्न कैलोरीज नाॕट फ्यूल’ के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया । साईकिल रैली बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं भाग लिया । महापौर सौरभ थपलियाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस जागरूकता कार्यक्रम हेतु नगर निगम देहरादून द्वारा संस्था देवभूमि पहाड़ समिति को चयनित किया गया है। एनसीएपी स्वच्छता एवं जागरूकता की इस ड्राइव में महापौर सौरभ थपलियाल के साथ निगम के विश्वनाथ चौहान एवं वार्ड पार्षद आलोक भी मौजूद रहे । रैली के दौरान संस्था द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्राओं को जलपान, एक एक टी-शर्ट महापौर द्वारा आवंटित की गई।
स्वच्छता की इस रैली का मकसद देहरादून शहर के लोगों को कम फ्यूल इस्तेमाल करने के लिए जगाना था और साइकिल चलाने के लिए जागरूक करना था । रैली की शुरुआत पटेल नगर से शुरू होकर सब्जी मंडी होते हुए पथरी बाग चौक से होते हुए वापस स्कूल में आकर समाप्त की गई। रैली में नगर निगम और विद्यालय के शिक्षकगणों के साथ देव भूमि पहाड़ समिति के सदस्य भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.