राम माधव और डॉ. ‘निशंक’ की हुई भेंट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राम माधव की बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के देहरादून स्थित आवास पर भेंट हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इससे पूर्व राम माधव एवं डॉ. ‘निशंक’ ने देहरादून में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सहभागिता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस यात्रा में उनके राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा को स्मरण किया गया तथा विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.