मां चंडी देवी मंदिर से गूंजा स्वच्छता का बिगुल

-ITC मिशन सुनहरा कल, SBMA एवं नगर निगम हरिद्वार की संयुक्त पहल

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत मां चंडी देवी मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। ITC मिशन सुनहरा कल, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम (SBMA) एवं नगर निगम हरिद्वार के संयुक्त प्रयास से आयोजित अभियान में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

मां चंडी देवी मंदिर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर आयोजित अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आस्था के साथ स्वच्छता भी प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया तथा लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया।

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, जन आंदोलन बने

अभियान में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि स्वच्छता केवल कूड़ा उठाने तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह व्यवहार परिवर्तन, सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक संस्कार से जुड़ा विषय है। धार्मिक स्थलों, घाटों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

स्वच्छ हरिद्वार से विकसित भारत की ओर

कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि स्वच्छता और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की नींव है और स्वस्थ एवं जागरूक समाज ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
ITC मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम (SBMA) द्वारा स्वजल हरिद्वार एवं मंदिर समिति के सहयोग से संचालित यह पहल स्वच्छता, जनभागीदारी और सामुदायिक जिम्मेदारी के समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण बनी। अभियान के अंत में प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। मां चंडी देवी मंदिर से उठी स्वच्छता की यह आवाज हरिद्वार से पूरे समाज को संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.