नरेंद्रनगर महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के हिंदी विभाग एवं पत्रकारिता एवं संचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस मनाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० विजय सिंह नेगी ने अपने स्वागत उदबोधन में कहा कि हिंदी करोड़ो भारतीयों की पहचान है और आज जरुरत है कि इस समृद्ध भाषा को, इसकी विरासत को बोलचाल में जीवंत रखा जाये। कार्यक्रम में सूत्रधार की भूमिका में हिंदी विभाग प्रभारी जितेंद्र नौटियाल ने छात्रों  सम्बोधित करते हुए हिंदी दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए डिजिटल तकनीकी के भाषागत प्रभाव के लाभ और हानि से अवगत कराया।
इस अवसर पर  हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल की 80 वीं  पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
कार्यक्रम में छात्रों ने हिंदी भाषा के वर्तमान और भविष्य पर अपने विचार प्रस्तुत किये। सभी छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए अपनी काव्यात्मक अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत की। बी० कॉम० प्रथम वर्ष की छात्रा हिमांशी भंडारी ने श्हिंदी की व्यथाश् कविता के माध्यम से भाषा विमर्श पर विचार रखे तो वही बी० ए० प्रथम वर्ष की छात्रा रानी पुंडीर ने श्पलायन करते गांवश् कविता के माध्यम से पहाड़ों की वेदना और पलायन के दर्द को उकेरा।  कार्यक्रम में डॉ बर्त्वाल ने श्जागो रे जागोश्, डॉ आशा डोभाल ने हास्य कविता, डॉ सोनी तिलारा ने भारत माता के मस्तक की बिंदी गीत, पत्रकारिता विभाग प्रभारी डॉ सृचना सचदेवा द्वारा प्रकृति को समर्पित कविता प्रस्तुत की गयी। कविता पाठ प्रतियोगिता में  बी० कॉम० प्रथम वर्ष की छात्रा हिमांशी भंडारी ने प्रथम, बी० ए० प्रथम वर्ष की छात्रा रानी पुंडीर ने द्वितीय और बी० ए० प्रथम वर्ष की छात्रा प्रमिला रमोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ विजय प्रकाश भट्ट, डॉ सुधा रानी और डॉ सोनी तिलारा के निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।  इस अवसर पर  डॉ दलीप बिष्ट,, डॉ भगवती प्रसाद सहित प्राध्यापकगण शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.