जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

-दिल्ली में पत्रकारों से मारपीट प्रेस की आजादी पर हमला : गिरीश पंत

-पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, कई पत्रकारों ने कराई जांच

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जिला इकाई की बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर पत्रकारों के लिए होम ऑफ वेलनेस की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें कई पत्रकारों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया। कार्यकारिणी विस्तार के दौरान उपाध्यक्ष और मंत्री पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

उपाध्यक्ष पद पर गिरीश तिवारी, विरेश रोहिला, आरती वर्मा, समीना, अभिनव नायक और संजय अग्रवाल को मनोनीत किया गया। मंत्री पद पर किशन सिंह गुसाईं, रक्षा शर्मा और सौरभ ढौंडियाल को जिम्मेदारी दी गई। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपिका आनंद, नवीन बधानी और आरिफ खान का मनोनयन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों और अधिकारों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित है और पत्रकारों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहना चाहिए।

दिल्ली में पत्रकारों से दुर्व्यवहार की निंदा

यूनियन के प्रदेश महासचिव गिरीश पंत ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों के साथ पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर की गई बदसलूकी और मारपीट की घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रेस क्लब के प्रवेश द्वार को बंद करने, पत्रकारों के साथ धक्कामुक्की करने और उन्हें हिरासत में लिए जाने की घटना ने प्रेस की स्वतंत्रता, पत्रकारों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए चिंताजनक है। प्रेस की आजादी और पत्रकारों की सुरक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

जिलाध्यक्ष मूलचंद शीर्षवाल ने कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड प्रदेश में पत्रकारों का एक बड़ा संगठन है, जो पत्रकारों के हितों और अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने और पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की।

बैठक में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी पत्रकारों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय तथा मजबूत बनाना आवश्यक है।

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में पत्रकारों का परीक्षण

बैठक के दौरान होम ऑफ वेलनेस की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में रोहित बिष्ट, उदयवीर, पवन और दीप्ति ने पत्रकारों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर का उद्देश्य पत्रकारों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें जांच की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता, प्रदेश महासचिव गिरीश पंत, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, जिलाध्यक्ष मूलचंद शीर्षवाल, एसपी उनियाल, मोहम्मद शाह नजर, जिला महामंत्री ज्योति भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद चमोली, विरेश रोहिला, कंवर सिंह सिद्धू, अभिनव नायक, अरुण कुमार सिंघल, ललित मोहन लखेड़ा, सौरभ ढौंडियाल, वीरेंद्र दत्त गैरोला, समीना, विजय शर्मा, आरती वर्मा, रक्षा शर्मा, जाहिद अली, राजीव आनंद, दीपिका आनंद, नवीन बधानी, सतीश पुंडीर, अशोक शर्मा, मोहम्मद खालिद और अफरोज खान सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.