केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, हल्द्वानी में सिल्क पार्क स्थापना के लिए मांगा सहयोग

-कुमाऊँ क्षेत्र में जल्द बनेगा सिल्क पार्कः कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में रेशम उद्योग के विकास और बुनकरों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड में रेशम उद्योग को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 7,500 रेशम कीटपालक परिवार रेशम कोया उत्पादन से जुड़े हैं। इनके द्वारा प्रतिवर्ष 314.40 मीट्रिक टन बाईवोल्टाइन रेशम कोये का उत्पादन किया जा रहा है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 12 करोड़ रुपये है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि देहरादून स्थित सिल्क पार्क के माध्यम से राज्य में रेशम वस्त्रों का मूल्य संवर्धन किया जा रहा है। यहां रेशमी साड़ियां, वास्कोट, स्टॉल, शॉल सहित विभिन्न उत्पाद तैयार कर प्रदेश के अलग-अलग आउटलेट्स के माध्यम से उनका विपणन किया जा रहा है, जिससे अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। इस पहल की जानकारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में अधिक से अधिक बुनकरों को रेशम उद्योग से जोड़ने, उनकी आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल (हल्द्वानी) में प्रस्तावित सिल्क पार्क की स्थापना के लिए आवश्यक वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने तथा परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने का आग्रह किया। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने सकारात्मक के  साथ प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.