आम आदमी पार्टी ने किशननगर चौक पर किया विरोध प्रदर्शन

देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देशव्यापी लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ-ज्ञानेश कुमार को हटाओ आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी, देहरादून महानगर द्वारा कैंट एवं मसूरी विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में किशन नगर चैक पर विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यकर्ताओं ने किशन नगर चैक में जोरदार नारेबाजी करते हुए जहां डिवाइडर पर हाथों में तख्तियाँ लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग करी वहीं महानगर के पदाधिकारियों ने सड़क पर बैठ कर केंद्र सरकार द्वारा ज्ञानेश कुमार को संरक्षण दे कर वोट चोरी करवाने का आरोप लगाते हुए एक घंटे तक धरना दिया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने कहा कि ष्आम आदमी पार्टी हमेशा से संविधान और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए लड़ी है। वोट हमारा संवैधानिक अधिकार है, इस पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसौदिया ने कहा कि ष्देहरादून के कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी का संगठन सबसे आगे है। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक वोट की पवित्रता बहाल नहीं होती।
आम आदमी पार्टी के केंद्रीय कोषाध्यक्ष शरद जैन ने कहा कि देश के हर कोने से आ रही आवाज यह साबित करती है कि जनता अपने मताधिकार के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। देहरादून में आम आदमी पार्टी का यह प्रदर्शन राष्ट्रीय आंदोलन को नई ऊर्जा देगा। प्रदर्शन में शरद जैन, प्रकाश राम, महिपाल सिंह बिष्ट, श्याम लाल नाथ, कमल राणा, शैलेश तिवारी, विनीत पुरोहित, सीमा कश्यप, अक्षय शर्मा, सुधा पटवाल, आर.पी. मिश्रा, उमा सिसौदिया, दीपक, केतवार, गौरव उनियाल, रणदीप सिंह, सी.पी. सिंह, अशोक सेमवाल, गणेश कुड़ियाल, रेखा सिंह-महिला जिलाध्यक्ष, अफसाना सुल्तान, उषा शर्मा, श्याम बाबू वाल्मीकि, आशिनी आर्य, राजेश कुमार, उप्रेती, लक्की, गौरव नेगी, अंकित, नवल कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.