सनराइज एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक खेलकूद दिवस

देहरादून। सनराइज एकेडमी , रायपुर रोड स्थित विद्यालय में वार्षिक खेलकूद दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ओएफडी के मैनेजर विकास वर्धन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रविंद्र पाल् सिंह मेहता जो एक अनुभवी स्पोर्ट्समैन हैं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा मार्चपास्ट से हुई। इसके पश्चात विभिन्न प्रकार की दौड़ों का आयोजन किया गया। बच्चों ने योग प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया, कक्षा तीन और पांच के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की मनोहर झांकी प्रस्तुत की जिसे उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। कक्षा यूकेजी, वन और टू के विद्यार्थियों ने जंगल डांस प्रस्तुत किया जिससे पूरा मैदान उत्साह और जोश से भर गया। विद्यालय के चारों सदनों ने सुंदर और मनमोहक पीटी का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की अध्यक्ष विदुषी निशंक और अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल ने सफल आयोजन की बधाई दी।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पूजा पोखरियाल्, बालकिशन चमोली, अमित पोखरियाल, सीमा सिंह, डायरेक्टर डॉ आर, एम सक्सेना, डॉ इना बनर्जी, प्रिंसिपल सेंट जेवियर और कोर इंटरनेशनल की प्रिंसिपल कमलजीत कौर जॉली की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। विजेता बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीतू तोमर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद के महत्व को रेखांकित किया। मंच संचालन, विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रीति  बक्शी ने दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों और अतिथियों ने शानदार आयोजन का भरपूर आनंद लिया। पूरा वातावरण उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा।पीटीआई कमला बिष्ट और हिमांशु  शर्मा के नेतृत्व मे आयोजन सफल रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.