राज्य स्तरीय ‘‘रेड रन’’ मैराथन प्रतियोगिता आयोजित, एड्स जागरूकता को लेकर देहरादून में हुआ ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन

-खेल प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से एचआईवीध्एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता का दिया संदेश

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार  को एचआईवीध्एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता के उद्देश्य से राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 7 बजे फ्लैग ऑफ कर किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. अमित शुक्ला, संयुक्त निदेशक, बेसिक सर्विस अनुभाग, उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा करते हुये कहा कि एचआईवीध्एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी माध्यम है। युवाओं को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव और उपचार के संबंध में सही जानकारी प्राप्त कर समाज में भी जागरूकता फैलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें सम्मान और सहयोग मिलना चाहिए। ‘रेड रन’ जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ एचआईवीध्एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और ‘सही जानकारी अपनाएं, भेदभाव मिटाएं और एचआईवीध्एड्स की रोकथाम में भागीदार बनें।’ उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही स्वस्थ, सुरक्षित और एड्स मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रतियोगिता में 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
‘रेड रन’ मैराथन यामाहा शोरूम के निकट पेट्रोल पंप, कैनाल रोड, एनआईईपीवीडी, बाला सुंदरी मंदिर, स्कॉलर होम बैक गेट, इंदरबाबा मार्ग एवं नियर पॉलिटेक्निक होते हुए पुनः यामाहा शोरूम पर समाप्त हुई। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज के अमरदीप, फैजान और मुकेश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज की तनुशी चैहान, रितिका रावत एवं सोनाली डोडियाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 10 हजार, 7,500 तथा 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मैराथन में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से फुटबॉल प्रशिक्षक पंकज भट्ट, हॉकी प्रशिक्षक पंकज रावत, क्रिकेट प्रशिक्षक हरप्रीत सिंह, पंकज पोखरियाल, उमेश सिंह गढ़िया एवं करन प्रजापति सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापित करते हुये महेन्द्र कुमार, उप निदेषक, वित्त, वित कहा कि ‘रेड रन’ जैसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ एचआईवी, एड्स से बचाव, जागरूकता एवं समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.