युवा प्रतिभा के अधिकारों की रक्षा, मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. निशंक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने लोकसभा में ‘पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026’ पारित होने का स्वागत करते हुए इसे देश के करोड़ों मेहनती एवं प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
डॉ. निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह विधेयक परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को सुदृढ़ करने के साथ पेपर लीक, संगठित नकल और परीक्षा माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने इस युवा हितैषी पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.