युवक की हत्या के बाद सहसपुर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल, आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन ने की आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर की कार्यवाही

देहरादून। पछवादून के सहसपुर पुलिस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत  बैरागीवाला इलाके में पानी के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। रविवार सुबह कुछ लोगों ने हमलावरों के घरों के आसपास आगजनी कर दी। इलाके में पत्थरबाजी की सूचना भी है। पत्थरबाजी की वारदात में कुछ लोगों की घायल होने की खबर है। क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गयी है। मामले में अभी तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैै। उधर, प्रशासन ने तीनों आरोपियों के घर बुलडोजर की कार्रवाई की।
शनिवार को देहरादून के बैरागी वाला इलाके में खेत में सिंचाई को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ। विवाद में एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक विनोद की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। देर रात तक पीड़ित परिवार और ग्रामीण पुलिस थाने में डटे रहे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे।  स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चैहान भी पीड़ित परिवार के साथ मौजूद रहे। वहीं रविवार सुबह घटना को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू किया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने एक हमलावर के घर पर आग लगा दी। जबकि कुछ लोगों के घर के बाहर भी आगजनी की। वहीं गांव में आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आरोपितों के घरों पर पथराव, तोड़फोड़ की। साथ ही बुलडोजर लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आरोपितों के घरों पर पहुंचे और मकानों को चिन्हित किया। जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई।
हालात को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल घटना स्थल के आसपास वाले इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।  पुलिस के अनुसार इस वारदात के सिलसिले में तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाके में पुलिस के जवान तैनात हैं और हालात पर नजर रख रहे हैं ताकि मामला और न गंभीर हो जाए।
वहीं मृतक के भाई अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद बैरागीवाला ने दी तहरीर में कहा कि पूर्व में पड़ोस के खेत जो इम्तियाज पुत्र समशु के हैं में पानी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर शनिवार की शाम छह से साढ़े छह बजे तक रज्जाक पुत्र मासूमए इम्तियाज पुत्र शमशूए अमन पुत्र मासूमए युनुस पुत्र महबूबए मासूम का जवाई शहबाजए शराफल अली ए मासूम पुत्र स्वण् , महबूब, आदिल पुत्र इम्तियाज शमून पुत्र जब्बार, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूमए मासूम के मामा के लडके इन्तजार आदि समस्त निवासीगण बैरागीवाला अन्य करीब 30-35 लोगों के साथ घर पर आ गये। जिनके हाथों में लाठी डन्डेए लकड़ी की फट्टी व हथौडा और बेलचे आदि थे। सभी ने एक साथ होकर उसके परिवार के सदस्य विनोद कुमार, राजेश, सुषमा पत्नी अशोक कुमार व उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। जिसमें हथौड़े के वार से विनोद की हत्या कर दी गयी, जबकि अन्य परिवार के सदस्य अशोक सुषमा, राजेश गम्भीर रुप से घायल हो गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.