प्रदेश सरकार ने किया प्रशासनिक महकमे में फेरबदल

— स्वाति एस. भदौरिया को नियुक्त किया पौड़ी की जिलाधिकारी

देहरादून। प्रदेश सरकार ने बीती देर रात प्रशासनिक महकमे में भारी फेरबदल कर कई प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर कर कर दिया है। सरकार ने पौड़ी सहित चार जनपदों के जिलाधिकारियों समेत 31 आईएएस, एक आईएफएस, एक सचिवालय सेवा समेत 24 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। जिलाधिकारियों में पौड़ी जिले के जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान को अब यूकाडा का सीईओ और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण के पद पर नियुक्त किया है। उनके स्थान पर अब तक अपर सचिव राज्यपाल, तकनीकी शिक्षा और एनएचएम मिशन निदेशक के पद पर रहीं स्वाति एस. भदौरिया को पौड़ी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक बनाया गया है। उनके स्थान पर अब तक ऊधमसिंह नगर के सीडीओ मनीष कुमार को चंपावत का जिलाधिकारी बनाया गया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को प्रबंध निदेशक सिडकुल और महानिदेशक उद्योग नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर एमडी सिडकुल प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता और निदेशक उरेडा बनाया गया है। अपर सचिव बाल विकास एवं निदेशक खेल प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सरकार ने 31 आईएएस, 1आईएफएस, 1 सचिवालय सेवा सहित 24 पीसीएस अधिकारियों की सेवा में फेरबदल करते हुए इधर से उधर कर दिया है। कोटद्वार नगर में पूर्व में रह चुके पी.एल. शाह को कोटद्वार नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.