नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे देहरादून, कल सोमवार को लेंगे पद की शपथ

देहरादून: उत्तराखण्ड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार को सायंकाल उत्तराखण्ड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा उन्हें “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया गया। उन्होंने इस दौरान परेड का निरीक्षण भी किया।

एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान आदि ने उनका स्वागत किया। लोक भवन आगमन पर मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सोमवार दिनांक 19 अक्टूबर को प्रातः 11ः00 बजे लोक भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.