देवप्रयाग के पास कार अलकनंदा में समाई, 2 लोगों की मौत, 5 लापता व एक घायल

देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां चकासा क्षेत्र में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई और अलकनंदा नदी में समा गई। वाहन में 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। लोगों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक एक घायल व्यक्ति का रेस्क्यू करके श्रीनगर रेफर किया गया है जबकि दो लोगों के शव बरामद होने की बात सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या यूके 08 टीए 5433 चारधाम यात्रा से लौट रहा था इसमें राजस्थान के यात्री सवार थे। सुबह करीब 10.30 बजे देवप्रयाग के पास सैनिक होटल और पंत गांव के बीच स्थित डंपिंग जोन के नजदीक वाहन अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़ते हुए करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद वाहन सीधे अलकनंदा नदी की तेज धाराओं में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते सड़क किनारे लगा मजबूत सुरक्षा बैरियर भी उसे रोक नहीं सका। देखते ही देखते वाहन खाई में गिर गया और नदी में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। एसडीआरएफ और जल पुलिस की डीप डाइविंग टीमें भी लगातार रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।
टिहरी में इनोवा कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है, जिसे पहले श्रीनगर बेस हॉस्पिटल और फिर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है। हादसा देवप्रयाग के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग कोतवाली की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एसडीआरएफ की तीन टीमें भी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। इनोवा कार हरिद्वार की ओर जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होने के कारण यह वाहन सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरा। इनोवा में 8 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जो नीचे फंस हुए हैं। ये सभी लोग राजस्थान के जैसलमेर के दरिया नाथ बावड़ी से चारधाम यात्रा के लिए आए हुए थे। घायल की पहचान 12 साल के आयुस्मान के तौर पर हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की तीन टीमों को तैनात किया गया है। व्यासी, श्रीनगर और ढालवाला टीम ये टीमें नदी के तेज बहाव और गहरी खाई के बीच अन्य लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वाहन की रफ्तार अनियंत्रित थी, जिसके कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार के नदी में गिरते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कार के पानी में पूरी तरह डूब जाने और सीधी खाई होने के कारण बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम अभी भी घटनास्थल पर मौजूद है। नदी में डूबे अन्य यात्रियों की खोज के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.