कार दुर्घटना में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चैहान घायल

देहरादून। विकासनगर में शुक्रवार को बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेदनीपुर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चैहान सवार थीं। दुर्घटना में वह घायल हो गईं। उनके कंधे पर चोट बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को उपचार के लिए धर्मावाला स्थित एक संस्था के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.