राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को 219.29 करोड़ रु की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में देहरादून जनपद के विकास को नई गति प्रदान करते हुए 172.78 करोड़ लागत की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 46.50 करोड़ लागत की 13 योजनाओं का लोकार्पण किया। इस प्रकार उन्होंने कुल 219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद को महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ उनमें 61.87 लाख की जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत ललित मोहन भदोला के घर से भद्रकाली मन्दिर तक इन्टरलोकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य। 66.41 लाख  की लागत से विधानसभा क्षेत्र मसूरी मोटर मार्ग के किमी 13 से मालसी सम्पर्क मार्ग में इन्टरलोकिंग टाईल्स द्वारा सतह सुधार का कार्य। 132.52 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र मसूरी दून विहार के आन्तरिक मार्गो का सुधारीकरण का कार्य।
210.61 लाख की लागत से देहरादून के विलासपुर मुख्य मार्ग से विलासपुर एनक्लेव तक मार्ग का इन्टरलोकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य। 181.74 लाख की लागत से वार्ड नं0-8 सालावाला के आन्तरिक मार्गों एवं नालियों का निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य। 48.14 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम डूंगा सुदामा के घर से बलवीर के घर तक इन्टरलोकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य। 541.28 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र मसूरी में न्यू कैंट रोड में कि.मी. 1 चैनेज 0.35 सालावाला में 20 मीटर आर०सी०सी० गर्डर सेतु का निर्माण कार्य। 536.10 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र मसूरी में न्यू कैंट रोड कि की.मी 2 चैनेज 1.625 में 30 मीटर स्पान पी०एस०सी० गर्डर सेतु (दो लेन) का निर्माण कार्य। 96.07 लाख की लागत से डोईवाला के वार्ड 99 में लक्ष्मीपुरम व प्रयाग एन्कलेव में इण्टरलॉकिग टाईल्स निर्माण का कार्य। 87.75 लाख की लागत से नकरौन्दा में नागेश्वर पुरम, चित्रा विहार आदि आन्तरिक मार्गो में इण्टरलॉकिग टाईल्स का निर्माण कार्य। 775.77 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रायपुर मण्डल के अन्तर्गत 20 किमी0 आपदा से क्षतिग्रस्त मुख्य व आन्तरिक मार्गो का नालियों सहित पुनः निर्माण का कार्य (भाग-2)।611.54 लाख की लागत से  धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड नं. 89 हरभजवाला में चन्द्रबनी से हरभजवाला तक आसन नदी की सफाई व दोनों ओर पुश्ता निर्माण(द्वितीय चरण)। 246.14 लाख की लागत से  रायपुर विधानसभा के अन्तर्गत गुर्जर बस्ती से ओएसिस स्कूल तक सौंग नदी पर चैनेलाईजेशन का कार्य। 321.84 लाख की लागत से नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत सुसवा नदी के दोनों तटो पर दूधा देवी पुल के अपस्ट्रीम में बाढ़ सुरक्षा योजना। 412.70 की लागत से डोईवाला विधान सभा क्षेत्र में दुल्हनी नदी के विभिन्न स्थानों पर यथा लक्ष्मण सिद्ध कालोनी, नकरोन्दा रोड (विवेक विहार एवं वायु विहार) निर्मल कालोनी, वनस्थलीपुरम एवं दिल्ली फार्म में बाढ सुरक्षा योजना। 460.45 लाख की लागत से रायपुर विकासखण्ड़ में डिफेन्स कॉलोनी एवं जोगीवाला बद्रीपुर में बहने वाले नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य। 99.06 लाख की लागत से विकासखण्ड चकराता के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मठियाणा के ग्राम सुनौडा में पाईप नहर निर्माण की योजना आदि शामिल हैं।
जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ उनमें 60.65 लाख की लागत से जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर में ग्राम पंचायत द्वारा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कुण्ड घराट तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य। 62.77 लाख की लागत से विधान सभा क्षेत्र डोईवाला के वार्ड नं0 5 एवं ग्राम पंचायत रानीपोखरी में आन्तरिक मार्गो का इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य। 70.75 लाख की लागत से विधान सभा क्षेत्र डोईवाला में हरिद्वार मुख्य मार्ग के वैष्णौ माता मन्दिर से गढवाल बिस्कुट फैक्ट्री के गेट नं0-2 तक पी.सी. व इण्टरलॉकिग टाईल्स एंव चॉदमारी के आन्तरिक मार्गो का इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य।
625.40 लाख की लागत से विकासखण्ड डोईवाला में बडे पशुओं हेतु स्टेट ऑफ आर्ट पशु चिकित्सालय के कार्य। 180.28 लाख की लागत से सुद्धोवाला कारागार में विडियो कॉनफ्रैन्सिंग फेसिलिटी के निर्माण कार्य 128.21 लाख की लागत से राजकीय बालिका इण्टर कालेज, अजबपुरकला, रायपुर, देहरादून में भवन निर्माण। 205.12 लाख की लागत से डोईवाला विकास खण्ड में मियांवाला नहर के कमाण्ड में 3.50 किमी पक्की गूलों के नव निर्माण की योजना। 449.48 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में धारकोट से लडवाकोट मोटर मार्ग (अपग्रेडेशन), लम्बाई 5.20 कि.मी0 का कार्य। 752 लाख की लागत से हरिपुर कालसी में स्नान घाट का निर्माण
247.60 लाख की लागत से जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बालासुन्दरी कैनाल रोड, गंगोत्री विहार के पास रिस्पना नदी के किनारे पार्क विकसित करने का कार्य।
390 लाख की लागत से रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मियांवाला पंचायत घर के पास गन्ना सैंटर के समीप भूमि पर पार्क निर्माण के तहत लैंडसकेपिंग सौन्दर्गीकरण का कार्य। 863.80 लाख की लागत से रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मियांवाला स्थित जोहडी की भूमि पर पार्क का सौन्दर्गीकरण का कार्य। 614.33 लाख की लागत से रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत गौरादेवी पार्क एवं कृत्रिम झील में सौन्दर्याकरण का कार्य।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.